पंजाब। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड घर का नौकर नीरज ही था। उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद नीरज ने खुद को कुर्सी से बंधा हुआ दिखाया था। लेकिन उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं थे, जबकि मृतका ने हमलावरों का विरोध किया था। इसी विरोधाभास ने पुलिस का शक गहरा दिया और सख्त पूछताछ में नीरज टूट गया। घर से उसके साथी 40 तोले सोना (53,77 लाख) और साढ़े 8 लाख रुपए कैश लेकर फरार हैं। पुलिस का कहना है कि नीरज के दोनों साथियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। नीरज (25) उत्तराखंड का रहने वाला है। 9 साल से इनके पास काम कर रहा था। सोमवार रात 11 बजे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। उस समय महिला घर में अकेली थी। उनके पति बेटी से मिलने मस्टक गए हुए थे।
आरोपियों ने रस्सी से महिला का गला दबाया
मोहाली के फेज-5 में मकान नंबर 1764 में यह घटना हुई है। मेयर अमरदीप सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि आरोपी रात करीब 11:40 बजे घर में घुसे और मैडम की हत्या कर दी। उनका गला रस्सी से दबाया गया था। इसके बाद आरोपी कैश और गहने लेकर फरार हो गए थे। मंगलवार सुबह नौकरानी घर में पहुंची। उस समय अशोक जमीन पर पड़ी हुई थी, जबकि नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था और उसके मुंह पर टेप लगी थी। नौकरानी ने महिला को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
The-Mastermind-In-The-Murder-Of-The-Former-Aags-Wife-Turned-Out-To-Be-A-Servant-His-Accomplice-Absconded-With-40-Tolas-Of-Gold-And-Rs-8-50-Lakh-In-Cash