September 10, 2026 02:06:11
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश, 3 जिलों में ओले गिरे, 17 में अलर्ट, 2 फ्लाइट कैंसिल

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश, 3 जिलों में ओले गिरे, 17 में अलर्ट, 2 फ्लाइट कैंसिल

Jan27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने शाम 4:50 बजे तक चंडीगढ़ के साथ पटियाला, मोहाली, लुधियाना, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट में ओलावृष्टि के साथ तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दिन भर के लिए प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा मौसम बिगड़ने के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक श्रीनगर से चंडीगढ़ आने-जाने वाली फ्लाइट कैंसिल की गई है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल में आज भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में अगले छह घंटे तक भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शिमला में भी मौसम खराब हो गया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Rain-In-Punjab-And-Chandigarh-Hailstorm-In-3-Districts-Alert-In-17-2-Flights-Cancelled

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026