February 20, 2026 03:59:08

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ से हिमाचल जाना महंगा:सरकार ने प्रति गाड़ी ₹230 तक एंट्री टैक्स बढ़ाया; फास्टैग भी जरूरी, जानिए किस गाड़ी की कितनी फीस

Feb19,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। हिमाचल प्रदेश में घूमने जाने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की एंट्री फीस में 30 से 230 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इसका असर टूरिस्ट के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और ढुलाई दरों पर भी पड़ेगा। सरकार ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी है। हिमाचल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से टूरिस्ट घूमने जाते हैं। हिमाचल सरकार की नई टोल बैरियर नीति के तहत एंट्री फीस की वसूली बैरियरों पर ही की जाएगी। इसके लिए फास्टैग अनिवार्य किया जा रहा है। बैरियरों की नीलामी अब ऑनलाइन माध्यम से होगी। जिला स्तर पर डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, जो संचालन और निगरानी करेगी। ठेकेदारों को 15 दिन के भीतर फास्टैग सहित जरूरी व्यवस्थाएं लागू करनी होंगी। सरकार का दावा है कि इससे जाम कम होगा और आवाजाही सुगम बनेगी। एंट्री फीस की बढ़ोतरी ने टूरिस्टों के साथ साथ कारोबारियों की चिंताएं बढ़ा दी है। शिमला के होटेलियर अश्वनी सूद ने बताया कि एंट्री फीस की बढ़ोतरी का पर्यटन पर असर पड़ेगा। उन्होंने इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।

Traveling-From-Punjab-Haryana-And-Chandigarh-To-Himachal-Pradesh-Is-Expensive-The-Government-Has-Increased-The-Entry-Tax-By-230-Per-Vehicle-Fastag-Is-Also-Required-Find-Out-The-Fee-For-Each-Vehicle




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023