चंडीगढ़। पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बजट पेश होने से ठीक पहले सरकार ने 96 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस आदेश में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें 9 आईएएस अधिकारी है। जबकि 87 पीसीएस अधिकारी हैं। IAS राजदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास), बठिंडा और साथ ही अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, बठिंडा विकास प्राधिकरण लगाया गया है। IAS रुबिंदरजीत सिंह बराड को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और साथ ही अतिरिक्त सचिव, एनआरआई मामले तथा अतिरिक्त सचिव, स्थानीय सरकार लगाया। दिव्या पी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) जालंधर। IAS विवेक कुमार मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त बरनाला, IAS कृष्ण पाल राजपूत को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)। IAS डी गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) लागया गया है।
Major-Administrative-Reshuffle-In-Punjab-96-Officers-Transferred-Including-9-Ias-And-87-Pcs-Officers-Vivek-Kumar-Modi-Appointed-Adc-Barnala