पंजाब। पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी गई है। नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामान्य पेट्रोल पुरानी कीमत पर ही मिलेगा। नए रेट आज सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। सभी जिलों में करीब दो रुपए ही रेट में इजाफा हुआ है। पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है। इंडियन बास्केट की कीमत तो 70 डॉलर से बढ़कर 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इस समय पूरे पंजाब में 3600 के करीब पेट्रोल पंप हैं। मोहाली जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब इकाई के सीनियर मेंबर अश्विंदर सिंह मोंगिया ने बताया कि पहले तो कुछ पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकता था। लेकिन अब सारे पंपों पर यह सुविधा दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कंपनियों को मैसेज आ गए थे। माहिरों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि मोहाली, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे शहरों में एक पेट्रोल पंप पर अगर रोजाना 100 लीटर पेट्रोल बिकता है, तो उसमें करीब 35 लीटर प्रीमियम पेट्रोल की खपत होती है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)