September 11, 2026 00:44:25
पंजाब के एसडीएम और डीसी के टकराव में हाईकोर्ट की एंट्री, दोनों को पेश होने के आदेश; Sdm बोले- चुनाव

पंजाब के एसडीएम और डीसी के टकराव में हाईकोर्ट की एंट्री, दोनों को पेश होने के आदेश; Sdm बोले- चुनाव में पक्षपात करने का दबाव डाला

Mar23,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बाघापुराना (मोगा) के एसडीएम ने मोगा के डीसी पर ही मानसिक रूप से परेशान करने और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनकी तरफ से इस बारे में एक चिट्ठी चीफ सेक्रेटरी को लिखी गई। इसमें बताया गया है कि उन्हें ब्लॉक समिति चेयरपर्सन चुनाव के दौरान नतीजा एक खास उम्मीदवार के पक्ष में घोषित करने का दबाव बनाया गया। जब इससे इनकार किया तो मीटिंग में बुलाकर धमकाया, फोन पर जान से मारने की धमकियां मिलीं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उत्पीड़न रोकने की मांग की है। साथ ही उन्होंने एक महीने की छुट्टी और मोगा जिले से ट्रांसफर मांगा। हालांकि, डीसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये बेबुनियाद हैं। इसी बीच पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को तलब किया है। इन्हें आज ही कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखनी होगी। बता दें कि चुनाव में हंगामे के बाद 15 पंचायत समितियों ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान उन्हें बंधक बनाया गया। इससे वे चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाए।

चुनाव के दौरान बिगड़ी स्थिति

एसडीएम बबनदीप सिंह वालिया ने चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्‌ठी में लिखा- 17 मार्च को पंचायत समिति के चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन के चुनाव हुए। उस दिन मोगा के बाघापुराना में चुनाव स्थल पर व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हुई, जिससे चुनाव पूरा नहीं हो सका। उन्होंने लिखा- यह बात समय पर मोगा के DC सागर सेतिया के ध्यान में लाई गई। उस घटना के बाद मुझे DC ने लगातार और बेवजह परेशान किया। मुझे बार-बार मीटिंग के लिए बुलाया, फोन कॉल कर धमकियां दी गईं, जिससे डर का माहौल बना। छुट्‌टी वाले दिन भी मुझे फोन कर मानसिक रूप से परेशान किया गया। इससे परेशान होकर मुझे फोन भी बंद करना पड़ा।

एक उम्मीदवार के पक्ष में नतीजे घोषित करने को मजबूर किया

चिट्‌ठी में लिखा है- किसी और के कहने पर मुझे तनाव में डाला गया और एक खास उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव के नतीजे घोषित करने के लिए मजबूर किया गया, जो निष्पक्ष चुनाव और प्रशासनिक सिद्धांतों के खिलाफ था।  उन्होंने लिखा- मुझे अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकियां दी गईं। जांच के दौरान जब भी जरूरत होगी, मैं इस बारे में ठोस सबूत पेश करूंगा। इनके चलते मुझे बहुत ज्यादा मेंटली स्ट्रेस हुआ है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मुझे मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा को लेकर सोचना पड़ रहा है।

The-High-Court-Intervened-In-The-Conflict-Between-The-Punjab-Sdm-And-Dc-Ordering-Both-To-Appear-The-Sdm-Claimed-They-Were-Pressured-To-Show-Favoritism-In-The-Election



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं