पंजाब। पंजाब में प्राइवेट ऑयल कंपनी नायरा ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि सरकारी कंपनियों के दाम अब भी स्थिर हैं। नायरा ने पंजाब भर में नए रेट सुबह से ही लागू कर दिए हैं। वहीं चंडीगढ़ में नायरा का कोई पेट्रोल पंप नहीं है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ऑपरेटिंग लागत में वृद्धि जैसे कारण माने जा रहे हैं। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारणों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। लुधियाना में नायरा के पंप पर पेट्रोल 103.31 और डीजल 90.96 प्रति लीटर मिल रहा है। पहले पेट्रोल 98.31 और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर मिलता था।
मोहाली में भी बढ़े दाम
मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर स्थित नायरा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल के रेट में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के रेट में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पहले पेट्रोल 98.45 रुपए प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 103.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का रेट 89.12 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 91.12 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पठानकोट के सर्कुलर रोड स्थित नायरा पंप पर पहले पेट्रोल का रेट 98.44 रुपए प्रति लीटर था, जो अब 103.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पहले डीजल का रेट 88.11 रुपए प्रति लीटर था पर। अब 91.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)