September 9, 2026 23:35:27
लुधियाना में चिट्टे का इंजेक्शन लगाते तीन युवकों की वीडियो आई सामने, नशेडी बोले अब सहन नहीं होता, ड्

लुधियाना में चिट्टे का इंजेक्शन लगाते तीन युवकों की वीडियो आई सामने, नशेडी बोले अब सहन नहीं होता, ड्रग तस्करों के नाम लिए

Jul25,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | सेक्टर 32 में सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाते तीन युवकों का वीडियो सामने आया है। एक राहगीर ने जब इन युवकों को नशे का इंजेक्शन लगाते देखा तो उसने इनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनता देख एक युवक भाग गया जबकि दो युवकों ने वीडियो में खुलेआम नशा करने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा, "साहब, अब हम क्या करें, इसके बिना नहीं रह सकते। जितनी आसानी से ये नशा कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा आसानी से इन्हें नशा मिल जाता है।" वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वायरल होने के बाद जब मामला लुधियाना पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दिए।

युवकों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा है और खुलेआम अपनी नसों में नशीले पदार्थ डाल रहे हैं। युवकों ने वीडियो में अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने बताया कि वे नशे के इतने आदी हो चुके हैं कि अब उनका जीना मुश्किल हो गया है। वे दिन में 4 से 5 बार नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाते हैं।

युवक ने बताया कि वह 11वीं पास है। नौकरी नहीं मिली तो नशे की लत लग गई। धीरे-धीरे उसने मेडिकल नशा करना शुरू कर दिया। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उसे नसों में इंजेक्शन लेना पड़ रहा है। नशे के लिए पैसे न होने की वजह से वह कभी ई-रिक्शा चलाता है तो कभी कबाड़ बीनता है। जो भी कमाता है, सारा पैसा नशे में उड़ा देता है। नशे पर उसका रोजाना का खर्च 1500 रुपये है।
युवक ने बताया कि लुधियाना की संजय गांधी कालोनी, बस्ती जोधेवाल, ताजपुर रोड पर खुलकर नशा मिलता है। उसने कहा कि पहले नशा महंगा था लेकिन अब तो इतना सस्ता हो गया है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी खरीद लेता है। उसने कहा कि वह दो भाई हैं। दोनों ही नशे में संलिप्त हैं।

Video-Surfaced-Of-Three-Youths-Injecting-Chitta-In-Ludhiana-Drug-Addicts-Said-They-Can-No-Longer-Tolerate-It-Took-Names-Of-Drug-Smugglers



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026