चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की तरफ से नई कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में कुल 23 मेंबरों को शामिल किया गया है। जबकि चार विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से इस संबंधी फैसला पार्टी की वर्किंग कमेटी में फैसला लिया गया है। कमेटी में एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से लेकर परमजीत सिंह सरना तक के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कई नेताओं को शामिल किया गया। अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है। इससे पहले पार्टी में बगावत होने के बाद कोर कमेटी को भंग कर दिया गया था। उस कमेटी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से लेकर कई नाम शामिल थे।
SAD की तरफ से गठित कोर कमेटी में एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी का नाम पहले स्थान पर हैं। इसके बाद बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह राणिके, महेश इन्दर सिंह ग्रेवाल,डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, हीरा सिंह गाबड़िया, परमरजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बबेहाली, डॉ. सुखविंदर सुखी लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू, सोहन सिंह ठंडल और बलदेव सिंह खैहरा का नाम शामिल है।
New-Core-Committee-Of-Sad-Formed-In-Punjab-23-Members-Included-In-The-Committee-Earlier-The-Committee-Was-Dissolved-Due-To-Rebellion