September 9, 2026 23:04:56
चंडीगढ़ में अमित शाह बोले-2029 में भी मोदी आएंगे:कहा- मैं भी कई बार अदालत गया हूं, नाम पुकारे जाने प

चंडीगढ़ में अमित शाह बोले-2029 में भी मोदी आएंगे:कहा- मैं भी कई बार अदालत गया हूं, नाम पुकारे जाने पर बड़ी शर्मिंदगी होती है

Aug5,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं भी कई बार अदालत गया हूं। जब कोर्ट रूम की तरफ से अंदर बुलाने के लिए आवाज लगाई जाती है तो बड़ी शर्मिंदगी महसूस होती है। शाह रविवार को चंडीगढ़ दौरे पर थे। जहां उन्होंने न्याय सेतु एप की लॉन्चिंग के मौके पर यह बात कही। शाह ने कहा कि पहले गवाही देने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने होते थे। सुबह 11 बजे अदालत में पहुंचते थे और शाम को 5 बजे पता चलता था कि मामले में अगली तारीख पड़ गई है।न्याय सेतु एप के बाद ऐसा नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति अपने पास के केंद्र पर जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी गवाही दे सकता है। कुछ ही समय में फ्री हो जाएगा। शाह ने न्याय सेतु एप के अलावा 3 नए कानूनों से जुड़े ई-साक्ष्य, ई-सम्मन और न्याय श्रुति एप को भी लॉन्च किया।

इससे पहले शाह ने मनीमाजरा में 24 घंटे पानी सप्लाई की योजना का भी उद्घाटन किया। यहां शाह ने कहा कि जितनी देश में I.N.D.I.A गठबंधन को सीटें मिली हैं, उससे ज्यादा अकेले भाजपा की हैं। विरोधी कितनी भी चींची करें, 2029 में मोदी जी ही आएंगे। विरोधी दल विपक्ष में बैठने को तैयार रहें। यह सरकार पूरे 5 साल चलेगी।शाह के कार्यक्रम में चंडीगढ़ के आम आदमी पार्टी (AAP) से मेयर कुलदीप कुमार और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को भी न्योता दिया गया था लेकिन वे नहीं आए।

Amit-Shah-Said-In-Chandigarh-Modi-Will-Come-In-2029-Also-Said-I-Have-Also-Gone-To-Court-Many-Times-I-Feel-Very-Embarrassed-When-Called-Names



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026