September 11, 2026 06:14:14
पंजाब में Sad का पार्लियामेंट्री बोर्ड गठित: बलविंदर सिंह भूंदड़ बने चेयरमैन, पांच सदस्यों को बोर्ड

पंजाब में Sad का पार्लियामेंट्री बोर्ड गठित: बलविंदर सिंह भूंदड़ बने चेयरमैन, पांच सदस्यों को बोर्ड में मिली जगह

Aug7,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। कोर कमेटी बनाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अब पार्टी के संसदीय बोर्ड का भी गठन कर दिया है। बोर्ड में एक चेयरमैन और पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। यह फैसला पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने लिया है। इस दौरान बलविंदर सिंह भूंदड़ को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में जनमेजा सिंह सेखों, गुलजार सिंह रणिके, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा और हीरा सिंह गाबड़िया शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। SAD में बगावत होने के बाद पुरानी कोर कमेटी को भंग कर दिया गया था। उसके बाद नए सिरे से चार अगस्त को कोर कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह राणिके, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, हीरा सिंह गाबड़िया, परमरजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डॉ. सुखविंदर सुक्खी लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू, सोहन सिंह ठंडल और बलदेव सिंह खैहरा को शामिल किया गया था।

Parliamentary-Board-Of-Sad-Formed-In-Punjab-Balwinder-Singh-Bhundar-Became-Chairman-Five-Members-Got-Place-In-The-Board



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं