जालंधर। फूड एंड सप्लाई विभाग में दो हजार करोड़ के घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को ईडी ने दोबारा कोर्ट पेश किया। जहां पर अदालत द्वारा उनका पांच दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है। हालाकि ईडी की और से सात दिन का रिमांड मांगा गया था। लेकिन अदालत द्वारा पांच दिन रिमांड की मंजूरी दी गई। हालाकि इस मामले में आशु के वकील ने कहा कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। लेकिन फिर पांच दिन का रिमांड दिया गया।
ईडी ने अब आशु के करीबियों की भी जांच शुरू कर दी है। आशु के करीबियों पर गाज गिरनी तय है। कई नजदीकियों के खातों को ईडी खंगाल चुकी है। बाकी के कुछ लोगों के सूची बन रही है। इस बीच ईडी को आशु व उसके करीबियों के खातों में विदेशी लेनदेन का भी पता चला है। जिससे आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आशु की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पंजाब टेंडर घोटाला मामले में 24 अगस्त 2023, 04 सितंबर 2023 और 06 सितंबर 2023 को भारत भूषण आशु और उनके सहयोगियों के आवासीय परिसरों में लुधियाना, मोहाली, नवांशहर और चंडीगढ़ (पंजाब) में 24 जगहों पर छापेमारी की थी। तलाशी अभियान के दौरान नगदी जब्त की गई और बैंक खातों में पड़ी राशि को फ्रीज कर दिया गया। संपत्ति, सोने के आभूषण और सोने के सिक्कों की कुल राशि को फ्रीज कर दिया गया। इस मामले में जब्ती और फ्रीजिंग सहित बरामदगी का कुल मूल्य 8.46 करोड़ रुपये से अधिक था।
Five-Days-Remand-Of-Former-Minister-Ashu-Extended-Blame-May-Fall-On-Close-Ones-Ed-Starts-Investigation