September 11, 2026 04:15:37
लुधियाना में चल रहे भारतमाला प्रोजेक्ट पर लग सकती ब्रेक:बालाजी ट्रेडिंग कंपनी और ठेकेदार के बीच झड़प

लुधियाना में चल रहे भारतमाला प्रोजेक्ट पर लग सकती ब्रेक:बालाजी ट्रेडिंग कंपनी और ठेकेदार के बीच झड़प, Fir दर्ज

Aug8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना लुधियाना में भारतमाला परियोजना के तहत ग्रीनफील्ड दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे प्रोजेक्ट पर चल रहा काम रुक सकता है। ठेकेदार ने काम बीच में ही छोड़ने की इच्छा जताई है। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों का आरोप है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। इन हालातों के चलते प्रोजेक्ट पर काम कर रही कई अन्य ठेकेदार कंपनियां पहले ही काम छोड़ चुकी हैं और उन्हें भी इस पर विचार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को पत्र लिखकर लुधियाना ग्रामीण के दाखा थाना क्षेत्र में ठेकेदार कंपनी एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के लिए काम करने वाली श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा पैसे के विवाद को लेकर धमकाने की शिकायत के बावजूद पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है।

पत्र में जालंधर ग्रामीण के नूरमहल इलाके में एक ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी पर ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले का भी जिक्र किया गया है, जहां पुलिस मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई। पंजाब के मुख्य सचिव ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए और इसके बाद लुधियाना ग्रामीण के दाखा थाने में मामला दर्ज किया गया।

There-May-Be-A-Break-On-The-Ongoing-Bharatmala-Project-In-Ludhiana-Clash-Between-Balaji-Trading-Company-And-Contractor-Fir-Registered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं