पंजाब सरकार के लोकल गर्वमेंट डिपार्टमेंट में बतौर एडिशन चीफ सेक्रेटरी की कमान आईएएस अधिकारी तेजवीर सिंह के हाथों में आते ही यहां तबादलों का दौर शुरु हो गया है। काफी लंबे समय से डिपार्टमेंट तबादले रुके हुए थे और डिपार्टमेंट के पूर्व सेक्रेटरी तबादले करने के हक में भी नहीं थे। इसके चलते भी यहां तबादलो की लंबी सूची आ खड़ी हुई थी। लेकिन आज तेजवीर सिंह की सहमति से 30 के करीब मुलाजिमों के तबादलों की एक सूची जारी कर दी है। ये सूची नगर कौंसिल, नगर निगम व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से संबंधित हैं। इन तबादलों में सबसे बड़ा झटका नगर कौंसिल में तैनात ईओ स्तर के अफसरों को लगा है। जहां 17 ईओ के तबादले कर दिए गए हैं। इन तबादलों में अगर केवल अहम तबादलों की बात करें तो इसमें लुधियाना नगर निगम में तैनात एमटीपी रजनीश वधवा का लंबे इंतजार के बाद नगर निगम मोहाली तबादला कर दिया गया है। वधवा लंबे समय से अपने तबादले के इंतजार में थे। सरकार की ओर से उनका तबादला कर दिया गया है, लेकिन वहीं उनकी जगह में इस चार्ज पर कोई नया अफसर नहीं लगाया गया है। वहीं लुधियाना निगम से बतौर एक्सईन जालंधर जाने वाले संजीव कुमार की दोबारा से लुधियाना निगम में वापसी हो गई है। इसके साथ साथ जांलधर व अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बतौर एसई का चार्ज देख रहे राकेश गर्ग से अमृतसर ट्रस्ट का चार्ज वापिस ले लिया गया है और अब वे केवल जालंधर ट्रस्ट का कामकाज दखेंगे।
Transfer-Of-Mtp-Rajneesh-Wadhwa-From-Ludhiana-And-Return-Of-Xen-Sanjeev-Kumar-To-Ludhiana