September 10, 2026 03:21:10
जूता व्यापारी प्रिंकल को लेकर बीजेपी प्रधान का बयान, कहा पार्टी ने किया हुआ है निष्कासित

जूता व्यापारी प्रिंकल को लेकर बीजेपी प्रधान का बयान, कहा पार्टी ने किया हुआ है निष्कासित

Aug12,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में सदर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सिख कथावाचक को गाली देने और धमकाने के आरोप में जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में भाजपा की और से प्रिंकल के बीजेपी पार्टी का कार्यकर्ता होने की बात से साफ इंकार कर दिया है। बता दें कि करीब 2 साल पहले भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रिंकल ने भाजपा का दामन थामा था। प्रिंकल अक्सर विवादों में रहता है] जिस कारण अब भाजपा ने भी उससे पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि गुरविंदर सिंह प्रिंकल से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है। पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया हुआ है। वह पार्टी के किसी पद पर नहीं है। धीमान ने कहा कि जिस समय प्रिंकल ने भाजपा ज्वाइन की थी उससे कुछ महीनों बाद ही उसे निष्कासित कर दिया गया था।

धीमान ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति की निजी तौर पर किसी को अच्छा-बुरा बोलता है उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के प्रिंकल मामले से कोई वास्ता नहीं। सदर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सिख कथावाचक हरप्रीत सिंह मक्खू को गाली देने और धमकाने के आरोप में जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Bjp-President-Statement-Regarding-Shoe-Businessman-Prinkle-Says-The-Party-Has-Expelled-Him

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026