लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा कल यानि, 15 अगस्त को राज्यभर में पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों को काले झंडे दिखा कर पंजाब सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। इस बात की जानकारी यूनियन के जिलाध्यक्ष जगतार सिंह देहड़का ने जिलेभर से सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार और पिछली कांग्रेस, अकाली सरकारों में कोई अंतर नहीं था। बल्कि भगवंत मान सरकार व विधायक एक कदम आगे ही निकले है। वहीं किसानों की मांगों को लेकर मोदी सरकार और मान सरकार में भी कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि, जब भगवंत मान सरकार के सभी मंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में जुटे होंगे तो किसान काले झंडे दिखाकर झूठी आजादी का पर्दाफाश करेगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को बड़ी संख्या में किसान सुबह 10 बजे बस स्टैंड जगरानो पर इकट्ठा होंगे और काले झंडे के साथ प्रदर्शन करेंगे। बैठक में इंद्रजीत सिंह धालीवाल, तरसेम सिंह बसुवाल, पाल सिंह डल्ला, परमिंदर सिंह पिक्का, इंद्रजीत सिंह लोधीवाल, जगजीत सिंह, हकीम सिंह भट्टियां, बेअंत सिंह, सरबजीत सिंह, सुखवंत कौर गालिब, गुरतेज सिंह अखाड़ा, बलजीत कौर, दलजीत कौर बसुवाल आदि मौजूद रहे।
Farmers-Will-Show-Black-Flags-To-The-Government-There-Will-Be-A-Protest-Against-The-Government-On-Independence-Day-Said-Bhagwant-Mann-Government-One-Step-Ahead-Of-Akali-Congress