चंडीगढ़। जालंधर वेस्ट उपचुनाव के बाद आज बुधवार को पंजाब में बीजेपी के नेता फिर एक्टिव हुए है। मोहाली में बीजेपी की मेंबरशिप मुहिम का आगाज हुआ है। इस मौके भाजपा के राष्ट्रीय उपायध्यक्ष लक्ष्मीकांत, पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, प्रदेश सदस्यता प्रमुख मनोरंजन कालिया व संगठन मंत्री श्री निवास सुल्लू हाजिर थे। इस मौके सदस्यता लेने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024्जारी किया गया है। इस पर मिस कॉल कर लोग सदस्यता ले पाएंगे। इस मौके प्रधान जाखड़ ने कहा कि हर छह साल के बाद बीजेपी अपनी मेंबरशिप नए सिरे से करती है। कोरोना काल में यह प्रक्रिया पूरा नहीं हो पाई थी। इससे पहले पूरे देश में भाजपा के 18 करोड़ मेंबर थे। पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी थी। इसी लक्ष्य को पार्टी की तरफ से हासिल किया जाएगा।
अभियान को लेकर ट्रेनिंग भी
यह अभियान एक सितंबर से चलना है। लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत आज हुई है। इस दौरान मेंबरशिप अभियान कैसे चलाना है। कितने लोगों को इसमें जोड़ना है। समेत सारी चीजों पर मंथन चल रहा है। हालांकि पंजाब में लोगों को पार्टी से जोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि किसान आंदोलन अभी भी जारी है। इस वजह से गांवों में लोग पार्टी से नहीं जुड़ रहे हैं।
वोट बैंक में बढ़ोतरी बीजेपी के लिए राहत भरी खबर
बीजेपी के लिए अच्छी बात यह है कि इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी कोई सीट नहीं जीत पाई। लेकिन वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। 18.56% वोट शेयर पाकर बीजेपी क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) से बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह पहला चुनाव है जब दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ा है। इस चुनाव में अकाली दल को 13.42% वोट मिले हैं यानी 18 लाख 8 हजार 837 वोट पड़े। पार्टी सिर्फ बठिंडा सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी।
Bjps-Membership-Campaign-Begins-In-Punjab-All-Leadership-Gathered-In-Mohali-Missed-Call-Number-Released-For-Membership