September 11, 2026 08:04:46
Aap विधायक पठानमाजरा की पत्नी ने Nri पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, Mla बोले-मेरा उनसे चल रहा केस

Aap विधायक पठानमाजरा की पत्नी ने Nri पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, Mla बोले-मेरा उनसे चल रहा केस

Aug22,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब | पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक NRI पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इस मामले में MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा ने मीडिया में कहा कि मेरा नाम उस महिला के साथ ना जोड़ा जाए। मेरा उस महिला से केस चल रहा है। जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। इस मामले में यदि पुलिस ने महिला के नाम के साथ मेरा नाम जोड़ा है तो उनसे भी पूछा जाएगा कि किस आधार पर उन लोगों ने मेरा नाम महिला के साथ लिखा। बता दें पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने NRI नछत्तर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नछत्तर सिंह मूल रूप से लुधियाना के गांव घुमाण का रहने वाला है, लेकिन इस समय वह कनाडा के मिसिसॉगा में रहता है। फिलहाल पिछले डेढ़ महीने से वह भारत आया हुआ है। थाना सुधार के ASI कुलदीप सिंह ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह घुमाण चौक स्थित नछत्तर सिंह की कोठी में रहती है। वह कोठी की देखरेख भी करती है। नछत्तर सिंह के साथ उसका पारिवारिक रिश्ता है। इस वजह से NRI ने उसे कोठी की देखरेख का जिम्मा सौंपा।
महिला ने आरोप लगाया कि नछत्तर सिंह उस पर बुरी नजर रखने लगा था। इस बारे में उसने आरोपी के बेटे संदीप सिंह को भी बताया। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम 5 बजे के करीब कोठी में आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने पीड़िता पर दबाव डाला कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ आ जाए। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया। पीड़िता ने बताया कि नछत्तर सिंह ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत प्रताड़ित किया है। महिला का दावा किया कि उसके पास आरोपी के फोटो और वीडियो भी हैं, जिन्हें वह जरूरत पड़ने पर सबके सामने लाएगी।
NRI नछत्तर सिंह का अपने भतीजे राजू के साथ उक्त कोठी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। NRI ने कोठी पर कब्जा बनाए रखने के लिए खुद ही पीड़िता को इसे संभालने का जिम्मा सौंपा था। नछत्तर सिंह ने इसके लिए पीड़िता को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। बाद में कोठी को लेकर नछत्तर सिंह का पीड़िता के साथ ही विवाद शुरू हो गया, जो अदालत में विचाराधीन है।

Aap-Mla-Pathanmajras-Wife-Accuses-Nri-Of-Molestation-Mla-Says-I-Have-A-Case-Against-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं