September 9, 2026 23:35:12
Impect-  लडडू की आठ मंजिला शीश महल पर नगर निगम ने रोका काम, वृदांवन रोड पर इल्लीगल बिल्डिंग सील

Impect- लडडू की आठ मंजिला शीश महल पर नगर निगम ने रोका काम, वृदांवन रोड पर इल्लीगल बिल्डिंग सील

Aug23,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के अफसर शुक्रवार को हल्का फुल्का एक्शन करते दिखाई दिए। इस एक्शन के तहत नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को गांधी नगर के बाहर व चांद सिनेमा के नजदीक लडडू (कालोनाइजर से नेता बने) के आठ मंजिला शीश महल पर चल रहे काम को बंद करवा दिया। मौके पर कुछ कारिेंदे बिल्डिंग को कंपलीट करने के लिए शीशे लगवा रहे थे। मीडिया को गुमराह करने के लिए ये जरुर कहा जा रहा है कि इसके डैमोलेशन पर स्टे है, लेकिन इसके साथ साथ इस बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन भी नहीं हो सकती, ये भी बिल्डिंग अफसरों का मालूम है। लेकिन इसके बावजूद इस बिल्डिंग को धीरे धीरे कंपलीट किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर निगम ने वृदांवन रोड पर कई सालों से रुकी बिल्डिंग जिसका निर्माण पूरी तेजी से धड़ल्ले से किया जा रहा है, को रोक दिया। इन दोनों ही इल्लीगल बिल्डिंग का मुददा ई न्यूज पंजाब वेबचैनल की ओर से उठाया जा रहा था। एटीपी जोन डी जगदीप सिंह की ओर से वृंदावन रोड पर आकाशपुरी के नजदीक इस इल्लीगल बिल्डिंग के मेन शटर व इसकी छत पर जाने वाली एंट्री गेट को सील कर दिया। बड़ी बात है कि सीलिंग के चंद मिनट बाद ही इस बिल्डिंग की सील खुलवाने को सेटिंग के फोन भी बजने शुरु हो गए हैं। निगम जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच ने इस कार्रवाई के अलावा हैबोवाल व बाड़ेवाल में सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों को गिराया। 

Impect-  लडडू की आठ मंजिला शीश महल पर नगर निगम ने रोका काम, वृदांवन रोड पर इल्लीगल बिल्डिंग सील

Impect-Mc-Stopped-Work-On-Laddu-Eight-Storey-Sheesh-Mahal-Illegal-Building-Sealed-On-Vrindavan-Road

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026