पंजाब | अमृतसर में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग की गई। इस घटना में युवक को 2 गोलियां लगी हैं। घायल की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहता था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल घायल NRI का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिम जाने से पहले वह दांत साफ कर रहा था, तभी दो युवक घर में घुस आए। उन्होंने NRI युवक पर हमला कर दिया। मां और बच्चे हाथ जोड़कर युवक को छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुबह 7.05 बजे घर में घुसे बदमाश
अमृतसर के ADCP हरपाल सिंह के मुताबिक, सुबह करीब 7.05 बजे बाइक सवार 2 बदमाश घर में घुसे। घर में घुसते ही आरोपी उसकी मर्सिडीज कार के कागजात मांगने लगे। सुखचैन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार दिखाकर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए।
आरोपियों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं। जिनमें से 2 सुखचैन सिंह को लगीं। आरोपी सुखचैन पर और गोलियां चलाना चाहते थे, लेकिन उनका हथियार फंस गया।
मां-बच्चे हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे
सुखचैन की पत्नी के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर में 2 बच्चे और एक बुजुर्ग मां समेत 5 लोग थे। छोटे बच्चे अपने पिता को छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे। लेकिन आरोपियों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। तीन गोलियां लगने के बाद जब हथियार फंस गया तो आरोपी घर से भाग गए।
Firing-On-Nri-In-Punjab-After-Entering-His-House-2-Bullets-Hit-Him-Mother-And-Children-Tried-To-Stop-Him-With-Folded-Hands-Incident-Captured-In-Cctv