लुधियाना। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने आज लुधियाना पहुंचे। उन्होंने निजी कार्यक्रम में शिरकत की। कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि बुड्ढा दरिया को बचाना हमारा सभी का मुख्य कर्तव्य है। विधायक गुरप्रीत गोगी ने अपने नाम की नींव पत्थर क्यों तोड़ा, क्या कारण रहे इस पर भी हाईकमान चर्चा कर रही है। कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि आज गोगी से विशेष मुलाकात करेंगे। जो अधिकारी बुड्ढा दरिया की सफाई करवाने में लापरवाही बरत रहे है उनके खिलाफ भी सरकार रिपोर्ट तलब करेगी। बुड्ढा दरिया का प्रोजेक्ट 650 करोड़ रुपए का है। जिस कंपनी के पास सफाई का प्रोजेक्ट है उससे रिपोर्ट मांगी जाएगी कि अभी तक कितना काम बुड्ढा दरिया का पूरा हुआ है और जो काम शेष रह गया है वह कब तक पूरा होगा। संधवा ने कहा कि विधायक गुरप्रीत गोगी हमेशा लोगों के लिए लड़ते आए है। आज यदि उन्होंने अपने नाम का नींव पत्थर तोड़ा है तो जरूरत कोई बड़ा कारण रहा होगा। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से भी बैठक की जाएगी और जो लोग भी बुड्ढा दरिया की सफाई करवाने में अड़चन डाल रहे है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। आज समय की जरूरत है कि हमें हवा और पानी दोनों को अपनी अगली पीढ़ियों के लिए बचाना है। उधर, इस मामले में विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि बुड्ढा दरिया बहुत बड़ा कलंक है। जिन लोगों के परिवार कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे है वह उन लोगों के साथ है। सरकार ने वादा किया था कि वह बुड्ढा दरिया साफ करवाएंगे। जो अधिकारी काम नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई करवाई जाएगी। बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट पर अभी तक क्या काम हुआ है इस पर सीबीआई जांच और विजिलेंस जांच होनी चाहिए।
Assembly-Speaker-Sandhwa-Reached-Ludhiana-Participated-In-A-Private-Program-Said-That-The-High-Command-Is-Discussing-The-Breaking-Of-The-Foundation-Stone-By-Mla-Gogi