September 10, 2026 06:58:05
पंजाब में Nri पर हमले का मामला सुलझा, मृतक पत्नी के मायके पक्ष ने कराया हमला; विदेश से किए पैसे ट्रा

पंजाब में Nri पर हमले का मामला सुलझा, मृतक पत्नी के मायके पक्ष ने कराया हमला; विदेश से किए पैसे ट्रांसफर, ससुर गिरफ्तार

Aug25,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने घायल NRI सुखचैन सिंह की पहली पत्नी के पिता के अलावा 4 अन्य को भी गिरफ्तार किया है। जिन्होंने हमलावरों की मदद की थी। हमलावरों की पुलिस पहचान कर चुकी है, दावा है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

जांच के बाद स्पष्ट हो गया है कि हमला करने वाले गुरिंदर सिंह सुक्खा गरनेड निवासी कपूरथला और जालंधर निवासी गुरकीरत सिंह गुरी हैं। वहीं पुलिस ने तरनतारन निवासी जगजीत सिंह और चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हमलावरों की घटना से पहले व बाद में मदद की थी। वहीं एक होटल का मालिक जगदंबर अतरी और अभिलाष भास्कर को भी अरेस्ट किया है। इन्होंने हमलावरों को बिना आईडी के अपने होटल में पनाह दी थी।

NRI पर हमला कराने वाले उसकी पहली पत्नी के मायके वाले ही हैं, जो अमेरिका में ही रह रहे हैं। अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ये एक पारिवारिक मामला था। पुलिस जांच में ये भी स्पष्ट हमलावरों को पैसे मृतक पत्नी के भाई ने ट्रांसफर किए थे। विदेश में बैठ मृतक पत्नी के परिवार वालों ने पूरी प्लानिंग की थी। वहीं, बीते दिन अमृतसर पुलिस की एक टीम मृतक पत्नी के मायके होशियारपुर स्थित टांडा पहुंची। जहां से मृतक पत्नी के पिता को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा जो 4 अन्य अरेस्ट किए गए हैं, वे हमलावरों की मदद करने वाले आरोपी हैं।

हमलावरों के खिलाफ LOC जारी

स्पेशल डीजीपी डोके ने बताया कि गोलियां चलाने वाला एक आरोपी जालंधर और दूसरा कपूरथला का है। दोनों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। एक के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुछ एनडीपीएस व लड़ाई झगड़े के हैं। जबकि दूसरे के खिलाफ NDPS के मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ LOC जारी कर दी गई है, ताकि वे विदेश भाग ना सकें। हमलावर जिस बाइक पर आए थे, उसकी भी डिटेल्स पुलिस के पास उपलब्ध हो गई हैं।

2022 में की थी आत्महत्या

परिवार के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का अपनी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उसकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक पत्नी के मायके पक्ष की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। जिसमें सुखचैन सिंह, उनके भाई और मां के खिलाफ एफआईआर हुई थी। लेकिन सुखचैन सिंह और भाई विदेश में थे। जांच के बाद सिर्फ मां के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है।

Case-Of-Attack-On-Nri-Solved-In-Punjab-Deceased-Wifes-Maternal-Side-Carried-Out-The-Attack-Money-Transferred-From-Abroad-Father-In-Law-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं