September 11, 2026 08:06:50
पंजाब के 5 साल के बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड:किलिमंजारों पर चढ़ने वाला एशिया का सबसे कम उम्र का बच्चा, Dg

पंजाब के 5 साल के बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड:किलिमंजारों पर चढ़ने वाला एशिया का सबसे कम उम्र का बच्चा, Dgp ने दी बधाई

Aug26,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब | पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय बच्चे तेगबीर सिंह ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाला एशिया के सबसे कम उम्र का व्यक्ति बन गया हैं। यह अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है और तंजानिया में 19340 फीट (5895 मीटर) से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। तेगबीर ने 18 अगस्त को माउंट किलिमंजारो की यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 23 अगस्त को पर्वत की सबसे ऊंची चोटी उहुरू तक पैदल चले। पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर उन्हें बधाई दी है। DGP ने लिखा है कि उनका दृढ़ संकल्प और लचीलापन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धि दूसरों को लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

सर्बिया के छात्र की बराबरी की
तेगबीर ने यह कारनामा कर पिछले साल 6 अगस्त को सर्बिया के ओगनजेन जिवकोविच द्वारा 5 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। माउंट किलिमंजारो पर ट्रैकिंग करने वाले दुनिया के पोर्टल लिंक के अनुसार तेगबीर सिंह यह उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया और भारत के सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

एक साल से चल रही थी ट्रेनिंग
तेगबीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच बिक्रमजीत सिंह घुम्मन को दिया। जो एक सेवानिवृत्त हैंडबॉल कोच हैं। पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि इस यात्रा के लिए काफी प्रयास किया गया। एक साल पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।

बच्चे को ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए दिल और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने से संबंधी व्यायाम करवाए गए। उसे कई जगह ट्रैकिंग पर लेकर गए। जिसके बाद चोटी पर चढ़ने के लिए प्लानिंग शुरू की गई।

5-Year-Old-Child-From-Punjab-Makes-A-Record-Asias-Youngest-Child-To-Climb-Kilimanjaro-Dgp-Congratulates-Him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं