September 10, 2026 05:48:45
पंजाब में हालात बद से बदत्तर - भाई-बहन समेत 3 की गोलियां मारकर हत्या:2 घायल; एक महीने बाद युवती की थ

पंजाब में हालात बद से बदत्तर - भाई-बहन समेत 3 की गोलियां मारकर हत्या:2 घायल; एक महीने बाद युवती की थी शादी, शॉपिंग के लिए जा रहे थे

Sep4,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब |  पंजाब के हालात लगातार ख़राब होते जा रहे है। हालत ऐसे है कि अब लोग पंजाब में रहना ख़ुद को सेफ नहीं समझते। पंजाब के फिरोजपुर शहर में मंगलवार दोपहर को बाइक पर आए 6 बदमाशों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें चचेरे भाई-बहन समेत 3 की मौत हुई है। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान जसप्रीत कौर, दिलदीप सिंह और आकाशदीप निवासी कंबोज नगर के रूप में हुई है, जबकि जंटी और अनमोल सिंह घायल हुए हैं। जसप्रीत कौर और दिलदीप सिंह चचेरे भाई-बहन थे, जबकि आकाशदीप दिलदीप सिंह का दोस्त था। वहीं घायल अनमोल सिंह जसप्रीत का सगा भाई और जंटी अनमोल का दोस्त है। बदमाश दिलदीप सिंह को मारने आए थे। बताया जा रहा कि दिलदीप आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह आशीष गैंग के निशाने पर था।

कपड़े खरीदने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उसके पिता की 5 महीने पहले मौत हो गई थी। ऐसे में उसकी शादी का जिम्मा चचेरे भाई दिलदीप सिंह उर्फ लाली ने उठाया। मंगलवार को दिलदीप सिंह कार में जसप्रीत कौर, चेचेरे भाई और दोस्त के साथ कपड़े खरीदने जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही आशीष गैंग ने अकालगढ़ गुरुद्वारा के समीप उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें जसप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह की अस्पताल में मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

वारदात की सूचना मिलते ही डीआईजी अजय मलूजा, एसपी सौम्या मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटना स्थल से करीब 50 खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

Situation-In-Punjab-Is-Getting-Worse-3-People-Including-Brother-And-Sister-Shot-Dead-2-Injured-Girls-Wedding-Was-After-A-Month-They-Were-Going-For-Shopping



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026