September 10, 2026 00:27:00
पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशु 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में, आढ़ती राजदीप पांच दिन के ईडी रिमांड पर

पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशु 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में, आढ़ती राजदीप पांच दिन के ईडी रिमांड पर

Sep5,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के 2000 करोड़ के फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग व ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की  मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को आशु की वीडियोग्राफी के जरिए कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान अदालत की और से उन्हें 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं आशु के करीबी माने जाते आढ़ती राजदीप सिंह को देर रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर ईडी ने लिया है। गौर हो कि बीते दिन बुधवार की सुबह 4 बजे से राजदीप सिंह के ठिकानों पर रेड चल रही थी। राजदीप सिंह खन्ना में आढ़ती हैं। रेड के दौरान राजदीप सिंह के ठिकानों से ईडी को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। राजदीप सिंह की गिरफ्तारी उसी मामले में हुई है, जिसमें भारत भूषण आशू को बीते माह गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने बुधवार खन्ना के गांव इकोलाही में राजदीप सिंह के घर और खन्ना मंडी स्थित आढ़त की दुकान पर भी रेड की थी।

जालंधर से ईडी की टीम बुधवार की सुबह 4 बजे खन्ना पहुंची थी। इकोलाही में राजदीप के घर व मंडी में आड़त की दुकान के अलावा टीमें खन्ना के सिटी सेंटर में पहुंची थी। रिकॉर्ड चेक करने के बाद ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। ईडी ने राजदीप सिंह के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति के तहत कार्रवाई की है। बता दें कि सिटी सेंटर, पूर्व मंत्री करम सिंह गिल के बेटे एवं समराला से कांग्रेस के हलका इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल का है। राजदीप सिंह, राजा गिल के भी बेहद करीबी है। सिटी सेंटर से कुछ फाइलें ईडी ने अपने कब्जे में लीं।

Former-Congress-Minister-Ashu-In-Judicial-Custody-Till-September-19-Agent-Rajdeep-On-Five-Day-Ed-Remand



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026