September 10, 2026 01:02:38
खन्ना में मर्डर केस में अकाली नेता गिरफ्तार:aap नेता हत्याकांड, पुलिस का दावा- पॉलिटिकल मर्डर है, कई

खन्ना में मर्डर केस में अकाली नेता गिरफ्तार:aap नेता हत्याकांड, पुलिस का दावा- पॉलिटिकल मर्डर है, कई और भी हो सकते शामिल

Sep14,2024 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना | खन्ना के गांव इकोलाहा में 9 सितंबर की शाम आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी का गोलियां मारकर कत्ल किया गया था। इस केस में मुख्यारोपी आढ़ती रंजीत सिंह निवासी इकोलाहा को वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। गत रात्रि इस केस में नामजद अकाली नेता तेजिंदर सिंह इकोलाहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तेजिंदर के भाई की तलाश जारी है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने हत्या की साजिश रची। तेजिंदर को आज दोपहर को अदालत में पेश किया जाएगा। मुख्यारोपी रंजीत सिंह का गिरफ्तारी के बाद तीन दिनों का रिमांड लिया गया था। शुक्रवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर रंजीत को दोबारा खन्ना अदालत में पेश किया गया। जज के सामने सरकारी वकील ने पुलिस की तरफ से रिमांड की मांग की। हवाला दिया गया कि यह पॉलिटिकल मर्डर है। इसमें फरार दो भाइयों के अलावा कई और भी शामिल हैं। इसलिए अभी रिमांड की जरूरत है। आरोपी पक्ष के वकील ने कहा था कि तीन दिनों के रिमांड में कोई नई चीज सामने नहीं आई और न ही पुलिस को कोई सुराग मिला। इसलिए उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने आरोपी का दो दिनों का रिमांड दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही अकाली नेता को गिरफ्तार कर लिया गया।


खेत से लौटते मारी गोलियां

खन्ना में आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी (56) का गोलियां मारकर मर्डर कर दिया गया। सोमवार शाम को तरलोचन जब अपने खेत से घर लौट रहे थे तो किसी ने गोलियां मार दी। लहूलुहान हालत में तरलोचन जब गांव की सड़क किनारे पड़े थे तो उनका बेटा गांव के लोगों समेत उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आया था। वहां डाक्टरों ने तरलोचन सिंह को मृत करार दिया था।

गांव में सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी

जानकारी के अनुसार तरलोचन सिंह ने पिछली बार भी गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनका मर्डर कर दिया गया।

Akali-Leader-Arrested-In-Khanna-Murder-Case-Aap-Leader-Murder-Case-Police-Claim-It-Is-A-Political-Murder-Many-Others-May-Be-Involved



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026