September 10, 2026 04:47:16
हरियाणा में किसान महापंचायत, सीमेंट बैरिकेडिंग से पंजाब बॉर्डर सील:पुलिस बोली- परमिशन नहीं ली, कोहाड़

हरियाणा में किसान महापंचायत, सीमेंट बैरिकेडिंग से पंजाब बॉर्डर सील:पुलिस बोली- परमिशन नहीं ली, कोहाड़ बोले- Bjp को सबक सिखाएंगे, यही हमारा एजेंडा

Sep15,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब | हरियाणा के जींद में किसान संगठनों ने आज किसान-मजदूर महापंचायत बुलाई है। महापंचायत उचाना की अतिरिक्त नई अनाज मंडी में हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता अभिमन्यु कोहाड़ महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे हैं। अनाज मंडी में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इससे पहले, शनिवार-रविवार रात पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को 2 जगह पर कैथल में गुहला चीका और संगतपुरा के पास सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया है।

अभिमन्यु कोहाड़ ने दावा किया है कि हमें पंचायत के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं। आचार संहिता किसानों पर लागू नहीं होती, यह नियम सिर्फ नेताओं के लिए है। भाजपा को सबक कैसे सिखाया जाए, यह आज की पंचायत का एजेंडा है।

उचाना थाना SHO पवन कुमार ने बताया कि महापंचायत को लेकर किसानों की तरफ से परमिशन नहीं ली गई है, इसलिए चीका में अधिकारियों के आदेश पर बॉर्डर बंद किया गया है।

मांडी बोले- ये किसानों को मारने की नीतियां

भारतीय किसान यूनियन के नेता महेंद्र सिंह मांडी ने कहा कि यह किसान-मजदूरों का सम्मेलन है। भाजपा ने वादा किया था कि युवाओं को 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा। किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी। मोदी सरकार ने सिर्फ 2 लाख रोजगार दिए हैं। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नही की गई। गेहूं को तैयार करने में 3600 रुपए खर्च आता है। जबकि भाव 2300 रुपए क्विंटल मिलता है। किसानों को मारने की नीतियां हैं। भाजपा सरकार ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए लोकसभा व राज्यसभा में 2 मिनट का मौन भी नही किया।

कोहाड़ बोले- भाजपा को सबक सिखाना हमारा एजेंडा

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि उचाना की किसान पंचायत को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में किसान यहां जुटेंगे। हमारी पंचायत का एकमात्र उद्देश्य यह है कि पिछले 10 सालों में किसान-मजदूर और बेरोजगारों के ऊपर जुल्म और अत्याचार करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सबक कैसे सिखाया जाए।किसानों को मजदूरों को एकजुट करना और उनके ऊपर हुई ज्यादतियों को याद दिलाना पंचायत का उद्देश्य है। हम बिल्कुल क्लियर कर रहे हैं कि हम न तो किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट करते हैं और न किसी कैंडिडेट के लिए वोट की अपील करते हैं। किसानों की MSP कानून की डिमांड है। किसान निश्चिंत होकर पंचायत में आएं।

Farmers-Mahapanchayat-In-Haryana-Punjab-Border-Sealed-With-Cement-Barricading-Police-Said-Did-Not-Take-Permission-Kohad-Said-Will-Teach-Bjp-A-Lesson-This-Is-Our-Agenda



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026