पंजाब। पंजाब में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाया जाएगा। सभी विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और नेता इसमें शामिल होंगे। वहीं पार्टी के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अमृतसर स्थित जंडियाला गुरु में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। गैंगस्टरों द्वारा आए दिन कारोबारियों को फिरौती के लिए फोन कॉल्स की जा रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि घर के अंदर घुसकर स्नैचर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
State-Level-Protest-Of-Congress-Against-The-Government-In-Punjab-Protest-Against-Deteriorating-Law-And-Order-Senior-Leaders-And-Supporters-Will-Gather-In-All-Districts