September 10, 2026 05:54:47
पंजाब लॉ यूनिवर्सिटी विवाद गहराया:जांच कमेटी के 9 मेंबरों में से 3 का इस्तीफा, वूमेन कमीशन की चेयपर्

पंजाब लॉ यूनिवर्सिटी विवाद गहराया:जांच कमेटी के 9 मेंबरों में से 3 का इस्तीफा, वूमेन कमीशन की चेयपर्सन सीएम को लिखेगी पत्र

Sep26,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RGNUL) के वाइस चांसलर (VC) के गर्ल्स हॉस्टल की अचानक चेकिंग और छात्राओं के कपड़ों पर किए कमेंट को लेकर शुरू हुआ बबाल 5वें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं, अब पंजाब वूमेन कमीशन की चेयरर्सन ने कहा कि इस मामले में सीएम भगवंत मान व एजुकेशन मंत्री को पत्र लिखेगी। साथ ही कमेटी बनाकर इस मामले को निपटाया जाएगा। दूसरी तरफ इस मामले को हल के लिए गठित 9 मेंबरी कमेटी के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले सदस्यों में कंट्रोलर एग्जामिनेशन डा. शरनजीत कौर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डा. मनोज शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जसलीन केवलानी शामिल हैं। हालांकि रजिस्ट्रार का कहना था कुछ गलतफहमी हो गई थी। हमने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। जबकि धरना दे रहे विद्यार्थियों में तीन की हालत बुधवार को गर्मी के कारण बिगड़ गई।

महिला आयोग की चेयपर्सन स्टूडेंट्स से मिली

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल भी पटियाला स्थित यूनिवर्सिटी पहुंची थी। उन्होंने सारे मामले का जानकारी ली। स्टूडेंट्स और वीसी से बातचीत की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जल्दी ही इस मामले को हल कर लिया जाएगा। स्टूडेंट्स की शिकायतें सुनी हैं। वाइस चांसलर से मुलाकात की है। स्टूडेंट्स के कई इश्यू हैं। रूम कंजस्टड है। फीस, सिक्योरिटी लाइट जैसे मुद्दे है। स्टूडेंट को कहा कि वह अपने पांच से सात प्रतिनिधि चुन ले। वहीं, एक कमेटी बनाई जाएगी। इसमें यूनिवर्सिटी की फैकल्टी व अन्य मेंबर शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंटस चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी के बाहर के सदस्य कमेटी के मेंबर है। उन्हें मैंने सुझाब दिया है कि अन्य मेंबरों में डीसी व एससपी शामिल हो सकते है।

जहां तक मैंने कहा कि वह खुद आब्जर्वर बनकर आ सकती है। दूसरी तरफ स्टूडेंट्स अभी तक वीसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए है। वहीं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि पटियाला स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल) के छात्रों से मुलाकात की, उनकी सभी शिकायतें सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विरोध करना उनका अधिकार है और मुद्दों को सुलझाना हमारा कर्तव्य है। मेरी मुलाकात के अंत में, वे सभी विश्वविद्यालय की चयनित समिति के साथ बातचीत करने और उसके बाद अपनी पढ़ाई जारी रखने को लेकर खुश थे।

Punjab-Law-University-Controversy-Deepens-Resignation-Of-3-Out-Of-9-Members-Of-The-Inquiry-Committee-Chairperson-Of-The-Women-Commission-Will-Write-A-Letter-To-The-Cm



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं