September 10, 2026 03:43:42
ब्रेकिंग न्यूज़ - चंडीगढ़ के एलांते माल में टीवी एक्ट्रेस घायल:फोटो खिंचाते हुए पिलर की टाइलें गिरी,

ब्रेकिंग न्यूज़ - चंडीगढ़ के एलांते माल में टीवी एक्ट्रेस घायल:फोटो खिंचाते हुए पिलर की टाइलें गिरी, बर्थडे पार्टी करने गईं थी; मौसी भी जख्मी

Sep30,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के एलांते मॉल में पिलर से टाइलें गिरने की वजह से बर्थडे सेलिब्रेट करने गई 13 साल की चाइल्ड एक्ट्रेस मायशा दीक्षित व उसकी मौसी सुरभि जख्मी हो गई। जिस जगह से टाइलें उखड़ी थीं, वहां से आवाजाही रोक दी गई है। मायशा ने टीवी सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का, मिष्टी खन्ना, जन जननी मां वैष्णो देवी-कहानी मातारानी और माता वैष्णवी में काम किया है। मायशा का परिवार सेक्टर-22 में रहता है। वे वहां जन्मदिन मनाने गए थे। शाम चार बजे सभी मॉल में घूम रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। माइशा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी काफी व्यस्त है। वह कई टीवी ड्रामा, विज्ञापन फिल्मों में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि लड़की को 1 अक्टूबर से नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करनी थी। लेकिन अब इसमें कुछ समय लगेगा। लड़की अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है।

मॉल की अंदरूनी जांच करवा रहे

एलांते मॉल के प्रबंधकों ने घटना पर खेद जताया है। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वे जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं। मॉल की अंदरूनी जांच करवा रहे हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। उधर, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत आई है। दोनों ठीक हैं।

Breaking-News-Tv-Actress-Injured-In-Elante-Mall-Chandigarh-Pillar-Tiles-Fell-While-She-Was-Taking-A-Photo-She-Had-Gone-To-Attend-A-Birthday-Party-Aunt-Also-Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026