September 11, 2026 08:45:34
सरपंची के लिए दो करोड़ की बोली लगाने का मामला: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश; स्टेट इलेक्शन कमी

सरपंची के लिए दो करोड़ की बोली लगाने का मामला: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश; स्टेट इलेक्शन कमीशन मामले को निपटाए

Oct3,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। गुरदासपुर के गांव हरदोवाल कलां में सरपंची पद के लिए 2 करोड़ रुपए की बोली लगने के मामले की आज (वीरवार) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट सुनवाई हुई है। इस दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले के निपटारे के लिए पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन को आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि इस तरह की कोई अन्य शिकायत भी कहीं आती है तो लोग सीधे इलेक्शन कमीशन से संपर्क कर सकते हैं। अगर वहां पर केस का निपटारा नहीं होता है तो याची हाईकोर्ट आ सकता है। अदालत में यह याचिका एडवोकेट सतिंदर कौर की तरफ से दाखिल की गई है। उनकी तरफ से अदालत में बताया गया कि इस समय पंजाब में पंचायत चुनाव चल रहे हैं। पंजाब चुनाव के लिए मतदान 15 अक्टूबर तय है। कई जगह पर सरपंच पद के लिए बोली लगाई जा रही है। गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हरदोवाल कलां में सरपंच पद के लिए दो करोड़ की बोली लगी है। उन्होंने कहा कि सरपंच के पद को बेचना असंवैधानिक है। चुनाव में बोली लगाकर कोड ऑफ कंडक्ट और पंजाब स्टेट इलेक्शन एक्ट का उल्लंघन किया गया है। इसको लेकर निर्देश जारी करने के लिए अदालत से मांग की गई है।


भाजपा नेता ने लगाई थी बोली

हरदोवाल कलां में सरपंच पद के लिए दो करोड़ की बोली भाजपा नेता आत्मा सिंह के मुताबिक ने लगाई थी। इस बोली को लेकर सभी गांववालों की उस समय सहमति जताई थी। हालांकि उस समय गांव की युवा सभा का दावा है कि बोली से आने वाले पैसे गांव के विकास पर खर्च किया जाएगा। जबकि पंचायत को दी जाने वाली ग्रांट अलग से होगी।

Case-Of-Bidding-Rs-2-Crore-For-Sarpanchi-Punjab-And-Haryana-High-Courts-Order-State-Election-Commission-Should-Settle-The-Matter



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं