चंडीगढ़। पंजाब में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार ने नई पहल की है। सरकार द्वारा किसानों से 50 से 80 फीसदी सब्सिडी पर मशीनरी मुहैया करवाई जाएगी। किसान मशीनरी खरीद पाएं, इसके लिए उन्हें सहकारी बैंकों से कर्ज मुहैया करवाया जाएगा। यह जानकारी खुद पंजाब सीएम भगवंत मान की तरफ से दी गई। है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि हमारी सरकार पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को पराली निपटान के लिए 50 से 80 प्रतिशत सब्सिडी पर मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए सहकारी बैंकों द्वारा पूरे पंजाब में 'फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना' शुरू की है। सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
New-Scheme-Regarding-Stubble-In-Punjab-Up-To-80-Percent-Subsidy-Will-Be-Available-On-Purchase-Of-Machinery-Loan-Will-Be-Available-From-Cooperative-Bank