September 11, 2026 04:17:25
पंजाब के ए कैटेगरी गैंगस्टर ने गांव वालों को घर बुला पिता को घोषित किया सरपंच, खौफ की वजह से किसी ने

पंजाब के ए कैटेगरी गैंगस्टर ने गांव वालों को घर बुला पिता को घोषित किया सरपंच, खौफ की वजह से किसी ने नहीं किया नामांकन, सिम्मा के खिलाफ 26 मुकदमें

Oct6,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फरीदकोट जिले बहिबल कलां गांव से सरपंच पद के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि गांव के गैंगस्टर सिम्मा ने कुछ दिनों पहले गांव के कुछ लोगों को अपने घर बुलाकर अपने पिता को गांव का सरपंच घोषित कर दिया था। गैंगस्टर के खौफ की वजह से गांव का कोई भी व्यक्ति सरपंच पद के लिए अपना नामाकंन पत्र दाखिल नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर सिम्मा पर 26 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। यहीं नहीं कुछ दिन पहले पुलिस ने दाना मंडी के पास से दो कार व बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए थे, जो कि सिम्मा के बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा भी था। जबकि सिम्मा मौके से फरार होने में सफल रहा था।

पुलिस को नहीं कोई जानकारी

गांव बहिबल कलां से किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन पत्र दाखिल ना किए जाने पर फरीदकोट जिले के एसपी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि गांव के किसी व्यक्ति द्वारा सिम्मा के खौफ से सरपंच पद के लिए नामाकंन पत्र दाखिल किया गया या नहीं। परंतु वह गांव के लोगों को पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया करवाई है। पुलिस के जवान व अधिकारी नामांकन स्थलों पर पूरी सर्तकता से तैनात रहे है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि कुछ दिन पहले सिम्मा ने गांव के कुछ लोगों को बुलाकर अपने पिता को सरपंच घोषित किया था, परंतु ऐसी कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बरामद दो कार, जिंदा कारतूस बरामद होने मामले में सिम्मा नामजद है, जिसकी पुलिस को तलाश है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम बखूबी कर रही है।

A-Category-Gangster-Of-Punjab-Called-The-Villagers-Home-And-Declared-His-Father-As-Sarpanch-No-One-Nominated-Due-To-Fear-26-Cases-Against-Simma



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं