September 10, 2026 01:53:14
पंजाब की लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर:vc को हटाने की मांग पर अड़े, चेहरे पर लगा रखे हैं

पंजाब की लॉ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर:vc को हटाने की मांग पर अड़े, चेहरे पर लगा रखे हैं मास्क

Oct7,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब | पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RGNUL) में वाइस चांसलर (VC) और स्टूडेंट्स के बीच चल रहा विवाद गहरा गया है। स्टूडेंट्स VC को हटाने की मांग पर अड़े हुए है। उनका आरोप है कि इस मामले में करीब 17 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब स्टूडेंट्स ने भूख हड़ताल शुरू की है। स्टूडेंट्स ने अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।

यह विवाद 22 सितंबर को शुरू हुआ था। स्टूडेंट्स का आरोप था कि वाइस चांसलर ने कुछ समय पहले गर्ल्स हॉस्टल की चेकिंग की थी। उनके साथ कोई महिला स्टाफ नहीं था। वह न केवल बिना बताए हॉस्टल में घुसे और उनकी प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन किया बल्कि उनके छोटे कपड़ों को लेकर भी कमेंट किया। उस समय वाइस चांसलर का कहना था कि उन्हें कुछ छात्राओं से ही शिकायत मिली थी कि गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात के बाद कुछ लड़कियां सिगरेट और शराब पीती हैं।

राष्ट्रपति को महिला आयोग ने लिखा था पत्र

इस मामले के गर्माने के बाद फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और करुणा नंदी की एंट्री हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर कहा था कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। जब तक जांच पूरी नहीं होती है, तब वीसी को पद से हटा देना चाहिए। इसी बीच पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन ने खुद यूनिवर्सिटी का दौर कर छात्रों से मुलाकात की थी। साथ ही VC का भी पक्ष सुना था। इसके बाद उन्होंने राष्टपति को पत्र लिखा था कि यूनिवर्सिटी के चांसलर को तुरंत प्रभाव से हटा देना चाहिए।

Students-On-Hunger-Strike-In-Punjab-Law-University-Adamant-On-The-Demand-To-Remove-Vc-Wearing-Masks-On-Their-Faces



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026