सोमवार सुबह-सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की लुधियाना, मोहाली और जालंधर में छापामारी ने पंजाब की राजनीति का माहौल एकदम से गर्मा के रख दिया है। यह छापामारी लुधियाना से आप के सांसद संजीव अरोड़ा, शेयर कारोबारी हेमंत सूद, ripps कंपनी के मालिक व कॉलोनाइजर प्रदीप अग्रवाल और जालंधर कारोबारी चंद्र के ठिकानों पर की जा रही है । अभी तक एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की ओर से यह छापामारी किन कारणों से की गई, इस पर कुछ भी साफ नहीं किया है। लेकिन जानकारों का मानना है कि ये मामला राजनीतिक हो सकता है। लेकिन छापामारी के बाद कई राजनेताओं और रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े लोगों के मोबाइल फोन तक बंद हो गए हैं। दबी जुबान में कुछ लोग इस छापामारी को पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर भारत भूषण आशू के साथ भी जुड़ा बता रहे हैं। वही इस मामले को हैंपटन होम के निर्माण और बीआरएस नगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से ई ऑक्शन के जरिए बेचे गए शॉप कम फ्लैट से भी जुड़ा बता रहे हैं। पंजाब की राजनीति इस छापामारी से इसलिए भी गरमा गई है क्योंकि इस छापामारी को आप के राज्यसभा सांसद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी राघव चड्ढा तक ईडी के पहुंचने का भी एक जरिया बताया जा रहा है। यह छापामारी लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर हैंपटन होम में एमपी संजीव अरोड़ा का निवास और सराभा नगर में हेमंत सूद के निवास पर चल रही है। इसके अलावा Ripps कंपनी के मलिक कॉलोनाइजर प्रदीप अग्रवाल के भी ठिकानों पर यह छापामारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के साथ केंद्र का पुलिस बल साथ मौजूद है और उनकी ओर से घरों को और ऑफिस परिसरों को अंदर से बंद कर लिया गया है।
मनीष सिसोदिया ने लिखा, मोदी जी ने खुले छोड़े अपने तोता-मैना
वहीं, दिल्ली सरकार में डिप्टी CM रहे मनीष सिसोदिया ने भी पोस्ट कर केंद्र सरकार को रेड का जिम्मेदार ठहराया। मनीष ने X पर लिखा, 'आज फिर मोदी जी ने अपने तोते-मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले रेड कर रहे हैं। पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर ली, मेरे घर रेड कर ली, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया... कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। पूरी शिद्दत से मोदी जी की एजेंसियां लगी हुई हैं, एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाएंगे, लेकिन कोशिश कितनी भी कर लें, आम आदमी पार्टी वाले न रुकेंगे, न बिकेंगे, ना डरेंगे।'नके कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रॉपर्टीज दस्तावेज और घरों में पड़ी कीमती सामानों संबंधी पूछताछ की जा रही है। ईडी की और से सुबह 6.30 बजे जब ये छापामारी की गई, तब तब एमपी संजीव अरोड़ा और हेमंत सूद भी अपने निवास पर नहीं थे। सांसद बोले- जांच में सहयोग करूंगा
इस मामले में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने X पर लिखा, 'मैं एक इज्जतदार नागरिक हूं। तलाशी क्यों ली जा रही है, इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि एजेंसीज के साथ जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उनके हर सवाल का जवाब भी दूंगा।'
Ed-Raids-On-Aap-Mp-Sanjeev-Arora-Stock-Trader-Hemant-Sood-Pradeep-Aggarwal-And-Others