लुधियाना। सरदार नगर में अधिकारियो की मदद से रिहायशी इलाक़े में चल रहे साहिल केमिकल के गोदाम में अचानक धमका हो गया था। आज सुबह धमाके को लेकर खुलासे में पता चला कि पड़ोसियों का काफी नुकसान हो गया है। सुबह पड़ोसियों ने जब अपना घर देखा तो उन्होंने पाया कि कई जगह छत्त की POP गिर गई। घर के कई शीशे तक टूट गए हैं। घर की वायरिंग तक जल गई है। धमाका होने से इलाके के लोगों में डर बन गया है। आग लगने के तुरंत बाद ही लोगों ने कंट्रोल रुम को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। करीब ढ़ाई घंटे तक आग लगी रही। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी देते हुए पड़ोसी ने कहा कि कई बार केमिकल की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए मालिकों से कह चुके हैं लेकिन वह किसी की सुनते नहीं है। पिछले 2 साल से ये फैक्ट्री चल रही है। केमिकल फैक्ट्री मालिकों का ही गोदाम है। गोदाम में धमाका होने के बाद इलाका भी दहल गया है। प्रशासन से मांग है कि रिहायशी इलाके में केमिकल की फैक्ट्रियां या गोदामों को हटवाया जाए। आज सुबह देखा तो पता चला कि धमाका होने के कारण घर की छत्तों और दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। शीशे तक टूट गए है। घर की वायरिंग जल गई।
Explosion-In-A-Chemical-Factory-In-A-Residential-Area-Neighbours-Roof-Collapsed-Business-Was-Being-Run-With-The-Support-Of-Officials