September 11, 2026 02:48:20
पंजाब में रविवार को सड़कें जाम करेंगे किसान:चंडीगढ़ में किसान नेता राजेवाल ने किया ऐलान, 3 घंटे बंद

पंजाब में रविवार को सड़कें जाम करेंगे किसान:चंडीगढ़ में किसान नेता राजेवाल ने किया ऐलान, 3 घंटे बंद रहेंगे प्रमुख मार्ग

Oct11,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रविवार को पूरे राज्य में सड़कें बंद करने का ऐलान किया है। 13 अक्टूबर दिन रविवार को तीन घंटे के लिए उक्त जाम लगाया जाएगा। इसका ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल द्वारा किया गया है। चंडीगढ़ में की गई एक प्रेसवार्ता के दौरान राजेवाल ने उक्त पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। राजेवाल ने कहा कि फसलों की खरीद अभी तक शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों का नुकसान हो रहा है, इसकी जिम्मेदार राज्य और दिल्ली सरकार हैं। किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर दावा किया गया था। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। अगर पंजाब सरकार राज्य से धान शिफ्ट नहीं करती तो इससे पंजाब के किसानों का काफी नुकसान होगा। ऐसे में सरकार को चेताने के लिए जाम लगाने का ऐलान किया गया है।राजेवाल ने आगे कहा कि 13 अक्टूबर को राज्य भर में कई प्रमुख सड़कें और हाईवे जाम किए जाएंगे। दोपहर 12 से 3 बजे उक्त सड़कें बंद की जाएंगी। वहीं, आगे की रणनीति के लिए 14 अक्टूबर यानी दिन सोमवार को किसानों की लीडरशिप चंडीगढ़ में इकट्ठा होकर चर्चा करेंगी। जिससे किसानों का भला हो सके।

मंत्री ने कहा था कि 185 मीट्रिक टन धान एजेंसी ने खरीदी

मंत्री ने कहा था कि 2023-24 के दौरान अब तक राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। ज्यादातर किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं और जल्द बाकियों के खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। अब तक सरकार ने करीब 39,400 करोड़ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। मंत्री कटारूचक ने कहा कि किसानों द्वारा मंडियों में लाए गए धान के एक-एक दाने को खरीदने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर राज्य सरकार ने सुचारु व्यवस्था बनाई थी। जिसमें राज्य सरकार कामयाब रही।

Farmers-Will-Block-Roads-In-Punjab-On-Sunday-Farmer-Leader-Rajewal-In-Chandigarh-Announced-Major-Roads-Will-Remain-Closed-For-3-Hours



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं