September 11, 2026 05:10:49
ब्रेकिंग न्यूज - बाबा सिद्दीकी का चौथा हत्यारा पंजाब का निकला, जालंधर में अरेस्ट हुआ था, पटियाला जेल

ब्रेकिंग न्यूज - बाबा सिद्दीकी का चौथा हत्यारा पंजाब का निकला, जालंधर में अरेस्ट हुआ था, पटियाला जेल में लॉरेंस गैंग से मिला, बाहर निकलकर मुंबई गया

Oct13,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मुंबई में NCP नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी पंजाब का निकला। यह आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर है। वह जालंधर में नकोदर के शकर गांव का रहने वाला है। जालंधर की रुरल पुलिस ने साल 2022 में इसे ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, मर्डर और डकैती के केस में गिरफ्तार किया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या 3 शूटरों ने की। इनमें गुरमेल सिंह हरियाणा में कैथल जिले के गांव नरड़ का रहने वाला है। बाकी 2 शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। इनमें से हरियाणा के गुरमेल और दूसरे शूटर धर्मराज को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरा शूटर शिवकुमार अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जीशान अख्तर ही तीनों शूटरों को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था। जिस वक्त सिद्दीकी को गोलियां मारीं गई, उस वक्त भी उनकी लोकेशन के बारे में अख्तर ही शूटरों को जानकारी दे रहा था। इसके अलावा उनके लिए किराए के कमरे समेत दूसरे लॉजिस्टिक सपोर्ट में भी अख्तर ने ही मदद की।

पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक अख्तर पटियाला जेल में बंद था। वह इसी साल 7 जून को जेल से बाहर आया था। पटियाला जेल में ही अख्तर लॉरेंस गैंग के टच में आया। जिसके बाद वह जेल से बाहर आने के बाद गैंग में चला गया। आरोपी जीशान की उम्र महज 21 साल है। आरोपी इतना शातिर था कि 2022 में विदेशी नंबर पर उसका वॉट्सऐप चलता पकड़ा गया था। जीशान ने नकोदर के गांव शंकर में स्थित सरकारी स्कूल से सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है। आरोपी के पिता मुहम्मद जमील टाइल ठेकेदार का काम करते हैं। आरोपी का एक भाई पिता के साथ ही काम करता है। वहीं, बहन की मौत हो चुकी है।

Breaking-News-Baba-Siddiquis-Fourth-Killer-Turned-Out-To-Be-From-Punjab-Was-Arrested-In-Jalandhar-Met-Lawrence-Gang-In-Patiala-Jail-Came-Out-And-Went-To-Mumbai



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं