September 10, 2026 03:21:04
गैंगस्टर लॉरेंस इंटरव्यू मामले की Hc में हुई सुनवाई:10 दिनों में जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रव

गैंगस्टर लॉरेंस इंटरव्यू मामले की Hc में हुई सुनवाई:10 दिनों में जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, सरकार ने दिया जवाब

Oct16,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के खरड़ स्थित सीआईए से हुए गैंगस्टर लॉरेस के इंटरव्यू मामले की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब सरकार की तरफ से अदालत में जवाब दिया गया है कि इंटरव्यू के लिए जिम्मेदार अफसरों पर दस दिन में कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सरकार ने अदालत को बताया था कि चार जिम्मेदार अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए है। साथ ही उनसे जवाब तलब किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी।

ऐसे चली आज अदालत में सुनवाई

इस मामले की जांच कर रही एअसाईटी ने अदालत को बताया कि उन्होंने अपनी जांच पूरी कर सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट पर अब सरकार को कार्रवाई करनी है। अदालत ने कहा कि इस मामले में शामिल अफसरों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। क्या उन अफसरों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। जिन्होंने ने लॉरेस को स्टेट गेस्ट के रूप में पेश किया व उसे इंटरव्यू का मौका दिया। इस पर पुलिस ने कहा कि इंटरव्यू संबंधी मोहाली की अदालत में चालान पेश कर दिया गया। चालान नौ तारीख को पेश किया गया। वहीं, इंटरव्यू के लिए सारे अधिकारियों और उनके द्वारा निभाई गई भूमिका विस्तार से बताया गया। जिन चार अधिकारियों पर आरोप लगे हैं, उनमें तत्कालीन एसएसपी विवेकशील सोनी, डीएसपी गुरशेर सिंह संधू, तत्कालीन सीआईए इंचार्ज शिव कुमार व एक अन्य अधिकारी शामिल है। यह पहले ही साफ हो चुका है कि एक एप के माध्यम से इंटरव्यू हुआ है।

पहले इंटरव्यू में मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी ली

लॉरेंस का पहला इंटरव्यू 14 मार्च को ब्रॉडकास्ट हुआ था। जिसमें लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवाने की बात कबूल की थी। लॉरेंस का कहना था कि मूसेवाला सिंगिंग के बजाय गैंगवार में घुस रहा था। उसके कॉलेज फ्रेंड अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में भी मूसेवाला का हाथ था। इसलिए उसे मरवाया। एसआईटी रिपोर्ट के मुताबिक ये वही इंटरव्यू है, जो उसने सीआईए की कस्टडी से दिया।

दूसरे इंटरव्यू में बैरक से कॉल करने का दिया सबूत

लॉरेंस ने अपने दूसरे इंटरव्यू में जेल के अंदर से इंटरव्यू करने का सबूत भी दिया था। उसने अपनी बैरक भी दिखाई और बताया कि उसे बाहर नहीं जाने दिया जाता, लेकिन मोबाइल भी उसके पास आ जाता है और सिग्नल भी। लॉरेंस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि रात के समय जेल के गार्ड बहुत कम आते-जाते हैं, इसीलिए वह रात को कॉल कर रहा है। लॉरेंस ने मोबाइल के अंदर आने के बारे में भी जानकारी दी थी। लॉरेंस के अनुसार मोबाइल बाहर से जेल के अंदर फेंके जाते हैं। कई बार जेल स्टाफ उन्हें पकड़ भी लेता है, लेकिन अधिकतर बार मोबाइल उस तक पहुंच जाता है।

--

Gangster-Lawrence-Interview-Case-Heard-In-Hc-Action-Will-Be-Taken-Against-Responsible-Officers-In-10-Days-Government-Replied



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026