चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सैनी के शपथ समारोह के बाद अब चंडीगढ़ के ललित होटल में एनडीए चीफ मिनिस्ट्रर काउंसिल की मीटिंग हो रही है। बैठक में 18 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद है। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे है। मीटिंग का मुद्दा भी विकास के मुद्दे पर हो रही है। वहीं, मीटिंग स्थल को जाने वाली सड़कों पर विभिन्न राज्यों द्वारा शुरू की योजनाओं के होर्डिंग सड़क किनारे लगे है। सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस मीटिंग महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी इसे अहम माना जा रहा है।
देश के विकास के संयुक्त एजेंडे पर होगी चर्चा
इस मीटिंग में देश के विकास के लिए संयुक्त एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पुष्टि करते हुए कहा था कि आज पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह के बाद चंडीगढ़ में NDA की बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम, डिप्टी सीएम और एनडीए के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विपक्षी एकजुटता को जवाब
इस मीटिंग के जरिए NDA विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक को भी जवाब देने की कोशिश में है। इसके अलावा गठबंधन के सहारे चल रही केंद्र की BJP सरकार भी देश के विकास की चर्चाओं में सभी दलों की भागीदारी देने की कोशिश में है।
Nda-Chief-Minister-Council-Meeting-In-Chandigarh-Development-Issue-Is-Being-Discussed-Pm-Narendra-Modi-Is-Presiding