September 10, 2026 01:52:33
पंजाब उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल: गिद्दड़बाहा में सबसे अधिक 20, बरनाला में 18

पंजाब उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल: गिद्दड़बाहा में सबसे अधिक 20, बरनाला में 18 और चब्बेवाल में 8 उम्मीदवार मैदान में

Oct26,2024 | Enews Team | Mohali

मोहाली। पंजाब में विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया कल शुक्रवार समाप्त हो गई। राज्य की 4 विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला में 13 नवंबर को उप चुनाव होने जा रहे हैं। 7 दिन चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 60 उम्मीदवारों ने 67 एफिडेविट दाखिल किए। 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख निकल जाने के बाद अब जांच 28 अक्टूबर को होगी। 28 को स्क्रूटनी कमेटी दाखिल दस्तावेजों की जांच करेगी। उम्मीदवार अपने नाम 30 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं। इन चार सीटों पर कुल मतदाता संख्या 6,96,316 है, और 831 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला, और डेरा बाबा नानक के लिए संबंधित जिलों में उपयुक्त अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।


सबसे अधिक उम्मीदवार गिद्दड़बाहा में

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वड़िंग, भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल, आम आदमी पार्टी के डिंपी ढिल्लों और पूर्व अकाली व कांग्रेसी रहे जगमीत बराड़ के आजाद खड़े होने के बाद गिद्दड़बाहा सीट वीआईपी बन चुकी है। इस सीट पर चारों में से सबसे अधिक उम्मीदवारों ने अपने एफिडेविट सौंपे हैं। यहां नामांकन भरने वालों की गिनती 20 है। वहीं, बरनाला में 18 और डेरा बाबा नानक में 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम गिनती चब्बेवाला सीट पर है। यहां 8 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। 30 अक्टूबर को पेपर वापस लेने की प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद ये गिनती और कम हो जाएगी।

60-Candidates-Filed-Nomination-In-Punjab-By-Election-Maximum-20-Candidates-Are-In-The-Fray-In-Gidderbaha-18-In-Barnala-And-8-In-Chabbewal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026