September 11, 2026 05:13:12
चंडीगढ़ उद्योग भवन से पंजाब सरकार की फाइल चोरी, Acs की शिकायत पर Fir; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ उद्योग भवन से पंजाब सरकार की फाइल चोरी, Acs की शिकायत पर Fir; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mar16,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित पंजाब सरकार के उद्योग भवन के स्टोर से सेक्टर-18 कोठी नंबर 560 से जुड़े दस्तावेजों की एक फाइल, जो स्टोर में रखी हुई थी, चोरी हो गई। चोरी का पता चलने पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी आईटी गवर्नमेंट ऑफ पंजाब के (आईएएस) तेजबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस स्टेशन-3 में चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।थाना-3 पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, स्टोर व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्टोर में जिन लोगों की ड्यूटी रहती है, उन सभी से भी पूछताछ की जाएगी, क्योंकि जो फाइल गुम हुई है, वह कोठी के दस्तावेजों से संबंधित थी, जो काफी महत्वपूर्ण है। चूंकि शिकायत खुद एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने की है, इसलिए मामला बड़ा हो जाता है और पुलिस इसे हल्के में नहीं ले रही है।

CCTV में जो दिखाई दे रहे, सभी से पूछताछ कर रही पुलिस
जानकारी अनुसार, जिस दिन चोरी हुई और उससे पहले जो भी स्टोर के आसपास जाते हुए दिखाई दे रहा है, पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस एक एंगल से यह भी जांच कर रही है कि यदि चोर चोरी करता तो वह पैसे या फिर कोई सामान उठाता, जिसे बेचकर वह पैसा कमा सके। लेकिन सिर्फ एक कोठी के दस्तावेजों की फाइल चोरी करना, यह वही व्यक्ति कर सकता है जिसे इससे कोई फायदा हो सकता है। इसलिए पुलिस की नजर उन सभी पर है, जिन्हें इस फाइल की चोरी से लाभ हो सकता है।

Punjab-Government-File-Stolen-From-Chandigarh-Udyog-Bhawan-Fir-On-Complaint-Of-Acs-Police-Is-Investigating-Cctv

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं