September 10, 2026 06:58:52
चंडीगढ़ में 7 सितंबर तक स्कूल बंद, सुखना लेक का जलस्तर डेंजर लेवल पर, फ्लड गेट खुले; बस पर पेड़-कार पर

चंडीगढ़ में 7 सितंबर तक स्कूल बंद, सुखना लेक का जलस्तर डेंजर लेवल पर, फ्लड गेट खुले; बस पर पेड़-कार पर दीवार गिरी

Sep3,2025 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में 3 सितंबर सुबह से तेज बारिश हो रही है। सुखना लेक का जलस्तर (1162 फीट) खतरे के निशान से ऊपर है। यहां सुबह 7 बजे से ही फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल बंद करवा दिए हैं। प्रशासन ने चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में 7 सिंतबर तक छुट्टियां कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर गरीब दास में तेज बारिश में घर की दीवार गिर गई। इसके पास खड़ी कार पर भी ईंटें गिरी हैं। हालांकि कार में कोई भी सवार नहीं था। इसी तरह सेक्टर 22/20 की रोड पर CTU बस पर पेड़ गिर गया। इसमें लोग सवार थे, लेकिन किसी को चोट नहीं पहुंची है। सुखना लेक से पानी छोड़ने की वजह से बापूधाम के पीछे के पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। इस पुल को प्रशासन ने लोगों के लिए बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव के कारण कुछ रास्तों पर यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिण मार्ग (धनास), ISBT-43 के पीछे वाली सड़क, दक्षिण मार्ग (सेक्टर-23D), मक्खन माजरा, सेक्टर 10/11 डिवाइडिंग रोड (सेक्टर-10 के पास), और सेक्टर-15A और 15B शामिल हैं। लोगों को कहा गया है कि इन मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Schools-Closed-In-Chandigarh-Till-September-7-Sukhna-Lake-Water-Level-At-Danger-Level-Flood-Gates-Opened-Tree-Falls-On-Bus-Wall-Falls-On-Car



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं