September 10, 2026 01:22:59
चंडीगढ़ में 6 प्रतिशत बढ़ेंगे Dc रेट, 20 हजार परिवारों को सीधा फायदा, अलग-अलग विभागों में तैनात हैं आ

चंडीगढ़ में 6 प्रतिशत बढ़ेंगे Dc रेट, 20 हजार परिवारों को सीधा फायदा, अलग-अलग विभागों में तैनात हैं आउटसोर्स कर्मचारी

Apr5,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में तैनात हजारों आउटसोर्स और अस्थाई कर्मचारियों के लिए DC रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन नए DC रेट (डिप्टी कमिश्नर रेट) लागू करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक इस बार वेतन में लगभग 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सभी विभागों से उनके अधीन काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का डेटा और इनपुट मांगे गए हैं। जैसे ही नई दरें फाइनल होंगी, इसका औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वेतन में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2026 से ही प्रभावी मानी जाएगी। यानी नोटिफिकेशन देरी से आने पर भी कर्मचारियों को अप्रैल महीने से ही बढ़ा हुआ वेतन (एरियर सहित) दिया जाएगा। यह नई दरें 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेंगी। DC रेट में बदलाव का असर बेलदार से लेकर जूनियर इंजीनियर तक, लगभग 420 श्रेणियों के कर्मचारियों पर पड़ेगा। प्रमुख रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बेलदार, जिम अटेंडेंट, घरेलू सहायक, पार्किंग स्टाफ, सेवादार, कैटल कैचर, चौकीदार, सफाई कर्मचारी, माली, गेटकीपर और वेटर और टेक्निकल स्टाफ जूनियर इंजीनियर (सिविल), मेडिकल लैब तकनीशियन और अन्य तकनीकी पद है।

यूनियन की मांग 15 प्रतिशत

पिछले साल प्रशासन ने DC रेट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। हालांकि कर्मचारी यूनियनें इस बार महंगाई का हवाला देते हुए 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं। यूनियनों ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। लेकिन विभागीय सूत्रों का कहना है कि बजट और अन्य पहलुओं को देखते हुए इसे 6 प्रतिशत ही रखा जाएगा। प्रशासन के बोर्ड, निगम, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) और स्वायत्त निकायों में काम करने वाले करीब 20,000 कर्मचारी है। शहर के कई निजी संस्थान और स्कूल भी अपने कर्मचारियों के वेतन के लिए प्रशासन के DC रेट को ही बेंचमार्क मानते हैं, इसलिए वहां भी वेतन बढ़ने की उम्मीद है। यह तय दरें प्रतिदिन 8 घंटे के काम के लिए निर्धारित की जाती हैं।


Dc-Rates-Will-Increase-By-6-Percent-In-Chandigarh-Directly-Benefiting-20000-Families-With-Outsourced-Employees-Deployed-In-Various-Departments



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026