September 11, 2026 07:30:36
चंडीगढ़ में प्रदूषित हवा पर हाईकोर्ट सख्त:याचिकाकर्ता से Aqi डेटा मांगा, अगली सुनवाई 14 मई को, सर्दी

चंडीगढ़ में प्रदूषित हवा पर हाईकोर्ट सख्त:याचिकाकर्ता से Aqi डेटा मांगा, अगली सुनवाई 14 मई को, सर्दी में हालात ज्यादा खराब

Apr9,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में प्रदूषित हो रही हवा को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने याचिकाकर्ता को पिछले 5 सालों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) डेटा रिकॉर्ड पर पेश करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। याचिका दायर करने वाले व्यक्ति ने खुद अदालत में पेश होकर बताया कि चंडीगढ़ एक योजनाबद्ध शहर होने के बावजूद यहां की हवा लगातार खराब हो रही है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई 2026 को होगी, जहां आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। याचिकाकर्ता ने बताया कि खासकर सर्दियों के मौसम में AQI बहुत खराब स्तर पर पहुंच जाता है। दिसंबर 2025 में AQI 353 और 438 तक पहुंच गया था, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है और लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा है। याचिका में कहा गया कि हवा खराब होने के पीछे कई कारण हैं-जैसे निर्माण कार्य से उठने वाली धूल, गाड़ियों का धुआं, कचरा जलाना और आसपास के इलाकों से आने वाला प्रदूषण। इसके बावजूद संबंधित विभाग केवल सलाह जारी करते हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं करते। अदालत को बताया गया कि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली एक ही क्षेत्र की हवा साझा करते हैं, लेकिन इन पर अलग-अलग तरीके से नियंत्रण किया जाता है। इससे प्रदूषण पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिए कि पिछले 5 सालों में हर महीने का सबसे खराब AQI डेटा रिकॉर्ड पर रखा जाए, ताकि मामले की सही स्थिति समझी जा सके।

High-Court-Takes-Strict-Action-On-Chandigarhs-Air-Pollution-Aqi-Data-Sought-From-Petitioner-Next-Hearing-On-May-14-Situation-Worse-In-Winter



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं