September 10, 2026 02:06:41
चंडीगढ़ से पुणे-बेंगलुरु के लिए चलेगी नई फ्लाइट, 1 जून से शुरू होगी Air India की सेवा; पुणे के लिए प

चंडीगढ़ से पुणे-बेंगलुरु के लिए चलेगी नई फ्लाइट, 1 जून से शुरू होगी Air India की सेवा; पुणे के लिए पहली बार नियमित उड़ान

May26,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस आगामी 1 जून से पुणे और बेंगलुरु के लिए नई डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने इन उड़ानों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत चंडीगढ़ और पुणे के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की दैनिक उड़ान संचालित होगी। यह फ्लाइट रात 12:45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर सुबह करीब 3:10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में विमान पुणे से तड़के 3:45 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 6:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यह समर शेड्यूल के तहत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आधी रात के बाद संचालित होने वाली पहली नियमित फ्लाइट होगी। इससे देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

बेंगलुरु के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी

चंडीगढ़ और बेंगलुरु के बीच भी हवाई सेवा को और मजबूत किया गया है। नई फ्लाइट सुबह 6:40 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुबह 9:55 बजे केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-2, बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट रात 9:15 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर रात 12:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

अब पांच नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स

नई सेवा शुरू होने के बाद चंडीगढ़ और बेंगलुरु के बीच प्रतिदिन कुल पांच नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स संचालित होंगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में मदद मिलेगी। नई उड़ानों का सबसे ज्यादा लाभ आईटी सेक्टर, शिक्षा, कारोबार और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को मिलेगा। यात्रियों के पास अब यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। फिलहाल चंडीगढ़ और पुणे के बीच केवल इंडिगो एयरलाइंस की एक सीधी उड़ान संचालित होती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई सेवा शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

New-Flights-From-Chandigarh-To-Pune-Bengaluru-Air-India-Service-To-Begin-June-1-First-Regular-Flight-To-Pune



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026