September 10, 2026 02:23:00
पंजाब में 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को राहत:hc की डबल बेंच ने प्रक्रिया को हरी झंडी दी, सरकार ने

पंजाब में 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को राहत:hc की डबल बेंच ने प्रक्रिया को हरी झंडी दी, सरकार ने दी थी चुनौती

Sep23,2024 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब सरकार को 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की भर्ती प्रक्रिया मामले में पंजाब एंड हरियाणा से बड़ी राहत मिली है।अदालत की डबल बेंच ने भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। साथ ही सिंगल बेच के फैसले को बदल दिया है। इससे साफ है कि अब उस भर्ती प्रक्रिया में शामिल लोगों को नौकरी मिल पाएगी। हालांकि पहले भर्ती प्रक्रिया को डिसमिस कर दिया था। साथ ही कहा था कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया गया है। जानकारी के मुताबिक अगस्त 2022 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 1158 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती को रद्द कर दिया था। साथ ही कहा था कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया को कुछ लोगों की तरफ से चुनौती दी गई थी। उसमें उन्होंने भर्ती नियमों को लेकर सवाल उठाया थी। इस भर्ती प्रक्रिया के 484 लोग पहले जॉइन कर चुके हैं। लेकिन उनकी पोस्टिंग तक नहीं हुई। उन्हें बेतन भी नहीं मिल रहा था। सिंगल बेच के फैसले के बाद सरकार डबल बेंच में गई थी। साथ ही सरकार ने कई दलीलें अदालत में रखी थी। जिससे यह साबित करने की कोशिश की थी कि भर्ती प्रक्रिया बिल्कुल सही है।

सरकार ने अदालत में रखी थी यह दलील

सरकार की तरफ से अदालत में दलील रखी गई थी कि कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी है। इससे स्टूडेंट्स के करियर पर असर पड़ रहा है। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया को खारिज न किया जाए। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की अनुमति दी जाए। अदालत में सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। इसके बाद यह फैसला हुआ है। वहीं, अब यह भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि अभी तक जैसे डिटेल आएगा, उसके बाद सारी चीजों के बारे में पता लग पाएगा।

Relief-To-1158-Assistant-Professor-Recruitment-In-Punjab-Double-Bench-Of-Hc-Gave-Green-Signal-To-The-Process-Government-Had-Challenged



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026