लुधियाना। फोकल पाइंट फेस-7 में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की शटरिंग खोलते हुए अचानक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे कुल 8 मजदूर दब गए। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर जख्मी हो गए। 5 अन्य लोगों के मामूली चोट आई है। घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृतक मजदूर के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी मुताबिक फैक्ट्री के निर्माण के दौरान लेबर काम कर रही थी। 11 फूट ऊंची दीवार बनाई गई थी। आज दीवार की शटरिंग खोलते समय हादसा हो गया। दीवार गिरने की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। घायलों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम मोहम्मद मोसिन आलम है। मोसिन राजमिस्त्री का काम करता था। घायलों में मोहम्मद रजन और लालू है। रजक की दोनों लात टूट गई। लालू की एक पैर और गुप्तांग नष्ट हो गया। घटना स्थल पर लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया।
शटरिंग खोलते समय हुआ हादसा
मौके पर मौजूद अख्तर ने बताया कि मोसिन दीवार पर प्लास्टर कर रहा था। उसके साथ कुछ अन्य मजदूर भी मौजूद थे। अचानक से दीवार गिर गई। कई लोगों के चोट आई। मोहम्मद रसूल ने कहा कि फैक्ट्री अभी नई बन रही है। 8 से 10 मजदूर काम आज कर रहे थे। कुछ मजदूर दीवार की शटरिंग खोल रहे थे, बाकी काम कर रहे थे। घायलों को घाटी अस्पताल नजदीक बिजली घर पहुंचाया गया है। कुछ लोग मौके पर यह भी कह रहे है कि हलका मैटीरियल इस्तेमाल किए जाने के कारण यह दीवार गिरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Wall-Of-Factory-Under-Construction-Collapsed-In-Focal-Point-Accident-While-Opening-Shuttering-1-Dead-2-Workers-Injured