लुधियाना। घुमारमंडी में स्थित रूप कला शोरुम के मालिक की पत्नी शिखा कपिला ने सुखमनी एन्क्लेव स्थित अपने घर पर शकी हालातों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला की पहचान बाड़ेवाल रोड की सुखमनी एन्क्लेव की शिखा कपिला के रुप में हुई है। महिला पिछले काफी समय से डिप्रेशन की शिकार थी। जिस कारण उसने शनिवार दोपहर को अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने उसे फंदे से लटकते देख अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। थाना सराभा नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि रूप कला शोरुम के मालिक अनिश कपिला की पत्नी शिखा कपिला है। शनिवार को शिखा घर पर थी। इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालाकि पुलिस का कहना है कि शिखा डिप्रेशन में थी। जिसकी दवा भी चल रही थी। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस को लाश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
The-Wife-Of-The-Owner-Of-The-Art-Showroom-In-Ghuramandi-Committed-Suicide-By-Hanging-Herself-She-Was-A-Victim-Of-Depression