September 9, 2026 23:02:40
पंजाब में चलती ट्रेन में धमाका, 4 लोग घायल, इमरजेंसी खिड़की तोड़ी, जान बचाने के लिए यात्रियों ने छला

पंजाब में चलती ट्रेन में धमाका, 4 लोग घायल, इमरजेंसी खिड़की तोड़ी, जान बचाने के लिए यात्रियों ने छलांग लगाई

Nov3,2024 | Enews Team | Punjab

खन्ना। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन ब्लास्ट हो गया। जिसमें गाड़ी की पिछली तरफ जनरल बोगी में धमाका होने से 4 यात्री घायल हो गए। बोगी में धुआं ही धुआं हो गया। बोगी में शोर मच गया। गाड़ी की रफ्तार धीमी थी, तो यात्री जान बचाने के लिए बाहर दौड़े। किसी ने छलांग लगाई तो कोई इमरजेंसी खिड़की से निकला। इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में धमाके के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन (13006 गाडी संख्या) अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। रेलवे पुलिस और विभाग अधिकारी भी आधी रात मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान करीब आधा घंटा गाड़ी को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया।


बाल्टी में रखे पटाखों में लगी आग

जीआरपी डीएसपी जगमोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोगी का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि एक यात्री अपने सामान के साथ पटाखे लेकर अपने गांव जा रहा था। पटाखे बाल्टी में रखे थे। बोगी में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पटाखों में आग लग गई और धमाका हो गया। घटना में दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

तारों से चिंगारी निकलती देखी

लखनऊ जा रहे यात्री राकेश पाल ने बताया कि बोगी में काफी भीड़ थी। ट्रेन सरहिंद से निकली तो बिजली के तारों से चिंगारी निकली और धमाके होने लगे। यात्रियों ने हंगामा किया तो ट्रेन रोक दी गई। बाद में पता चला कि बाल्टी में पटाखे रखे थे। जिसमें आग लग गई। हादसे में ये यात्री हुए घायल हादसे में घायलों की पहचान आशुतोष पाल निवासी यूपी, सोनू कुमार निवासी नवादा बाजार बिहार और दंपती अजय कुमार, संगीता कुमारी निवासी भोजपुर पीरू बिहार के रूप में हुई है।

Explosion-In-Moving-Train-In-Punjab-4-People-Injured-Emergency-Window-Broken-Passengers-Jumped-To-Save-Their-Lives



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026